भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की सत्ता परिवर्तन संबंधी टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता तब से ही ईमानदार नहीं रहे हैं, जब से उन्होंने 2G स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन घोटालों पर पर्दा डालने की कोशिश की थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट के जरिए, चंद्रशेखर ने चिदंबरम पर 2G स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन घोटालों को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कांग्रेस के राजनीतिक दृष्टिकोण की आलोचना की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल का जिक्र करते हुए, कथित मार्क्सवादी-लेनिनवादी नक्सलियों के प्रति उनके कथित नरम रुख को भी याद किया।
इसे भी पढ़ें: चुनाव जीतने में नाकाम Opposition अब देश में Regime Change चाहता है, Devendra Fadnavis का तीखा हमला
चंद्रशेखर ने लिखा आपको सच बोले हुए काफी समय हो गया है। मैं आपको दोष नहीं दे सकता – ये हालात ही ऐसे हैं जिनमें आपको अपनी राजनीति करनी पड़ रही है। आप अब कांग्रेस में हैं। जिस समय से आपने अपने कार्यकाल में हुए 2G और कोयला ब्लॉक घोटालों तथा अन्य गलत कामों पर पर्दा डालने की कोशिश की, उसी समय से आपने सच बोलना छोड़ दिया। अगर आपको लगता है कि आप अपने धोखेबाज नेताओं – जो अब नए-नए मार्क्सवादी-लेनिनवादी बन गए हैं (हमें गृह मंत्री के तौर पर मार्क्सवादी-लेनिनवादी नक्सलियों के प्रति आपका नरम रुख याद है) और अन्य अराजकतावादियों के ‘सत्ता परिवर्तन’ और ‘बांग्लादेश जैसी हिंसक इस्लामी बगावत वाले बयानों पर पर्दा डाल सकते हैं, तो सर, फिर से सोच लें।” भाजपा नेता ने आगे कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने का एकमात्र वैध तरीका चुनाव ही है। उन्होंने चिदंबरम पर एक ऐसी अराजक राजनीतिक विचारधारा का बचाव करने का आरोप लगाया।
इसे भी पढ़ें: Congress नेता P Chidambaram बोले, पद छोड़ें CEC Gyanesh Kumar, INDIA Bloc का विरोध रहेगा जारी
उन्होंने कहा आपकी लीपापोती पर कोई यकीन नहीं कर रहा है। कोई भी समझदार भारतीय ऐसा नहीं करेगा। न अभी, न कभी। आप कभी एक अच्छे दिमाग वाले व्यक्ति हुआ करते थे। जरा उसका इस्तेमाल करें। लोकतंत्र में, और भारत में, सरकार बदलने का एकमात्र तरीका चुनाव है। अराजकतावादी और उनका बचाव करने वाले (आप), हमारे लोकतंत्र की इस अटूट प्रक्रिया की जगह नहीं ले सकते। अराजकता, झूठ और लोगों को बांटने की राजनीति, एक मजबूत और विकसित भारत के उस सामूहिक संकल्प के सामने कभी नहीं टिक पाएगी, जहां सभी को समान अवसर मिलते हों।” चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर झूठे वादों और वोट-बैंक की राजनीति पर निर्भर रहने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके बजाय पार्टी को शासन, जनसेवा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए।

