पल्लू में तीन वाहनों की टक्कर से एक महिला की:कई लोग घायल, आरोपी पिकअप ड्राइवर फरार

पल्लू में तीन वाहनों की टक्कर से एक महिला की:कई लोग घायल, आरोपी पिकअप ड्राइवर फरार

हनुमानगढ़ के पल्लू में शुक्रवार रात हॉस्पिटल रोड पर तीन वाहन टकरा गए। 62 साल की रोशनी पत्नी प्रताप सिंह की मौत हुई, कई लोग घायल हुए। महाकाली गैस एजेंसी के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने पहले ट्रैक्टर को टक्कर मारी, फिर सवारियों से भरे टेंपो से जा भिड़ी। टेंपो पूरी तरह खराब हो गया। पिकअप ड्राइवर वाहन छोड़ भागा। टेंपो में हरियाणा के हिसार जिले के आर्यनगर गांव के श्रद्धालु थे। वे मां ब्रह्माणी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। राहगीरों ने घायलों को पल्लू अस्पताल पहुंचाया, जहां रोशनी को मृत बताया गया। राहुल, जयपाल, रोहिताश, माया, आर्यन, सरोज, राजबाला, कनट और पूनम सहित कई लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर घायलों को शुरुआती इलाज के बाद बड़े अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस कम होने पर ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को बड़े अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर जानकारी ली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *