बाड़मेर जिला परिषद 114 प्रत्याशी चुनावी मैदान में:BJP के 36 और कांग्रेस के 35, RLP के 27 उम्मीदवार, पढ़ें प्रोफाइल

बाड़मेर जिला परिषद 114 प्रत्याशी चुनावी मैदान में:BJP के 36 और कांग्रेस के 35, RLP के 27 उम्मीदवार, पढ़ें प्रोफाइल

बाड़मेर जिला परिषद के 37 वार्डों में चुनाव की स्थिति साफ हो गई है। वार्ड संख्या 4 से कांग्रेस के शेर मोहम्मद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। यहां भाजपा का नामांकन खारिज हो गया, जबकि आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अब बाकी 36 सीटों पर 114 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 36 सीटों पर भाजपा के 36, कांग्रेस के 35 प्रत्याशी जिला परिषद की 36 सीटों पर कुल 114 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा के 36, कांग्रेस के 35 और आरएलपी के 27 उम्मीदवार शामिल हैं। अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को बाड़मेर जिले में पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी। पहले चरण में 10 पंचायत समितियों और दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियों में मतदान होगा। वार्ड 11 में सबसे ज्यादा प्रत्याशी जिला परिषद के वार्ड संख्या 11 में भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के प्रत्याशियों के अलावा 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस वार्ड में कुल 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, वार्ड संख्या 3 और 28 में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को निर्दलीय प्रत्याशी चुनौती दे रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *