तनुश्री दत्ता ने साइबर क्राइम विभाग को लेकर किया पोस्ट, बड़ा दावा करते हुए बोलीं- हिंसा भड़का रहे हैं ये लोग

तनुश्री दत्ता ने साइबर क्राइम विभाग को लेकर किया पोस्ट, बड़ा दावा करते हुए बोलीं-  हिंसा भड़का रहे हैं ये लोग

Tanushree Dutta On appeal for action objectionable post: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) इन दिनों नाना पाटेकर के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह लगातार अभिनेता के निधन को लेकर बयानबाजी कर रही हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ और है। तनुश्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तीखे पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम विभाग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कुछ विशेष कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका दावा है कि कुछ लोग उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक रील्स और पोस्ट तैयार कर रहे हैं, जिन्हें इसके लिए पैसे दिए जा रहे हैं।

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर साइबर क्राइम विभाग से की अपील

तनुश्री दत्ता ने अपने आधाकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने लिखा कि उनके नाम और छवि को धूमिल करने के लिए एक साजिश रची जा रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कुछ लोगों को मेरे बारे में बेहद आपत्तिजनक पोस्ट और रील्स बनाने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। साइबर क्राइम विभाग से अपील है कि वह ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मैंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब से भी इन अकाउंट्स को बैन/ब्लॉक करने और इनका मोनेटाइजेशन रद्द करने की मांग की है। ये लोग हिंसा भड़का रहे हैं और लोगों को परेशान (harass) करने को बढ़ावा दे रहे हैं।”

Tanushree Dutta On appeal for action objectionable post
तनुश्री दत्ता ने किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का पोस्ट शेयर कहा है कि इस तरह का भ्रामक और गंदा कंटेंट न केवल उनके मानसिक उत्पीड़न का कारण बन रहा है, बल्कि समाज में नफरत और हिंसा को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब प्रशासन से भी आग्रह किया है कि वह ऐसे चैनल्स और प्रोफाइल्स की तुरंत पहचान कर उन्हें हमेशा के लिए ब्लॉक करें और उनकी कमाई (मोनेटाइजेशन) का जरिया बंद करें।

तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को दी कड़ी चेतावनी

वहीं, तनुश्री दत्ता ने एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उन तमाम लोगों और क्रिएटर्स को सीधे तौर पर आड़े हाथों लिया है जो उनके खिलाफ अनुचित बातें फैला रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में लिखा, “जो लोग अनुचित कंटेंट बना रहे हैं और बहुत अजीब बातें कह रहे हैं, उन्हें चेतावनी है… सावधान रहें, आप यह भूल रहे हैं कि आपको कहां सम्मान दिखाना चाहिए!”

Tanushree Dutta post
तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

तनुश्री दत्ता के इन बयानों के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। उनके फैंस और कई अन्य लोग उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं, जबकि साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। देखना यह होगा कि साइबर क्राइम विभाग इस मामले में क्या संज्ञान लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *