धर्मशाला में अफसरों की बड़ी चूक:शिलान्यास पट्टिका पर रघुवीर को चेयरमैन लिखा, टूरिज्म डिपार्टमेंट में मुख्यमंत्री खुद होते हैं अध्यक्ष, बाली HPTDC के उपाध्यक्ष

धर्मशाला में अफसरों की बड़ी चूक:शिलान्यास पट्टिका पर रघुवीर को चेयरमैन लिखा, टूरिज्म डिपार्टमेंट में मुख्यमंत्री खुद होते हैं अध्यक्ष, बाली HPTDC के उपाध्यक्ष

हिमाचल के धर्मशाला में सरकारी कार्यक्रम में शिलान्यास पट्टिका में नाम और पदनाम लिखने में अधिकारियों की बड़ी चूक सामने आई है। स्थानीय प्रशासन ने धर्मशाला के सकोह में ‘इंडोर आइस स्केटिंग कम रोलर स्केटिंग रिंक’ की बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आधारशिला रखवाई। इसकी शिलान्यास पट्टिका पर कांग्रेस विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के वाइस चेयरमैन आरएस बाली को चेयरमैन टूरिज्म लिख दिया गया, जबकि पर्यटन विभाग में चेयरमैन खुद मुख्यमंत्री होते हैं। आरएस बाली HPTDC में वाइस चेयरमैन है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि शिलान्यास पट्टिका तैयार करते समय पदनाम की जांच क्यों नहीं की गई और मुख्यमंत्री से इसका शिलान्यास करवाने से पहले गलती को क्यों नहीं सुधारा गया। पर्यटन विभाग और पर्यटन निगम दो अलग-अलग संस्थाएं हैं। पर्यटन विभाग ने डायरेक्टर होते है, जबकि पर्यटन निगम में वाइस चेयरमैन के तौर पर सत्तारूढ़ दल किसी नेता की ताजपोशी करता है। 33.78 करोड़ से बनेगा स्केटिंग रिंक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 16 अक्टूबर को सकोह में 33.78 करोड़ रुपए की लागत से बनने प्रस्तावित इंडोर आइस स्केटिंग रिंक कम रोलर स्केटिंग रिंक का शिलान्यास किया। इसके बेसमेंट में जिम, बिलियर्ड्स रूम और कैफे की सुविधा होगी। ग्राउंड फ्लोर पर वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा, जबकि ऊपरी बालकनी में 1,079 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। ओपन रोलर स्केटिंग रिंक में 250 लोगों की क्षमता और 250 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *