लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित कुंडल चौक पर शराब के ठेके के बाहर खुले में शराब पीने वालों पर निहंग सिखों ने सख्त कार्रवाई की है। 15 तारीख की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें निहंग सिख ठेके के बाहर सड़क पर बैठकर शराब पी रहे लोगों को डंडों से खदेड़ते और पीटते दिखाई दे रहे हैं। गुस्से में आए निहंगों ने ठेके के बाहर लगी पानी की टोंटी (नल) भी तोड़ दी। सड़क पर तमाशा बर्दाश्त नहीं करेंगे: निहंग कार्रवाई के दौरान निहंग सिखों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर बैठकर शराब पीना और तमाशा खड़ा करना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा,क्या यहां से बहन-बेटियां नहीं निकलती हैं क्या जो भी हमें यहां खुले में शराब पीता दिखा उसकी गर्द उतार देंगे। निहंगों ने यह भी दो-टूक कहा कि उनकी यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और यदि कोई विवाद होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदार सरकार और प्रशासन की होगी। ठेका मालिक की सफाई:हम खुद मना करते हैं, लोग मानते नहीं वहीं इस पूरे मामले पर शराब ठेके पर मौजूद लोगो ने का कहना है कि वे खुद लोगों को बाहर बैठकर पीने से मना करते हैं।हम लोगों को कई बार रोकते और समझाते हैं कि ठेके के बाहर न बैठें लेकिन लोग हमारी सुनते ही नहीं हैं और जबरन यहीं बैठकर शराब पीने लगते हैं।

