सप्तमी से विसर्जन तक के लिए ट्रैफिक प्लान जारी:नवादा में दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए 10 ड्रॉप गेट , बड़े वाहनों पर लगा रोक

सप्तमी से विसर्जन तक के लिए ट्रैफिक प्लान जारी:नवादा में दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए 10 ड्रॉप गेट , बड़े वाहनों पर लगा रोक

नवादा पुलिस ने दुर्गा पूजा में भीड़-वाहनों के दबाव के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह सप्तमी से मूर्ति विसर्जन (21 अक्टूबर) तक लागू रहेगा, जिससे जाम कम हो और श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बने। शहर में 10 जगहों पर ड्रॉप गेट लगेंगे। जिसमें धर्मशाला मोड़, केएलएस कॉलेज, मस्तानगंज पेट्रोल पंप, सद्भावना चौक, बाबा का ढाबा (गोनदापुर), लोहे की बिगहा मोड़, बुंदेलखंड बस स्टैंड, यमुना पथ, प्रसाद बिगहा मंदिर और बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली शामिल है। इन पांच दिनों में सुबह 6 से रात 2 बजे तक मालवाहक, यात्री बसें व बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। दोपहिया, तिपहिया, चौपहिया वाहनों की एंट्री शाम 6 से रात 2 बजे तक बंद रहेगी। लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते बताए हैं। नवादा, गया, रजौली से जमुई जाने वाली गाड़ियां खरांट मोड़ से बागी बरडीहा होते हुए जाएंगी। जमुई से बड़े वाहन भी इसी रास्ते बिहारशरीफ-पटना जाएंगे। सहयोग की अपील है। नवादा पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से यातायात प्लान का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और ड्रॉप गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इससे पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा देने में मदद मिलेगी। नवादा पुलिस ने दुर्गा पूजा में भीड़-वाहनों के दबाव के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह सप्तमी से मूर्ति विसर्जन (21 अक्टूबर) तक लागू रहेगा, जिससे जाम कम हो और श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बने। शहर में 10 जगहों पर ड्रॉप गेट लगेंगे। जिसमें धर्मशाला मोड़, केएलएस कॉलेज, मस्तानगंज पेट्रोल पंप, सद्भावना चौक, बाबा का ढाबा (गोनदापुर), लोहे की बिगहा मोड़, बुंदेलखंड बस स्टैंड, यमुना पथ, प्रसाद बिगहा मंदिर और बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली शामिल है। इन पांच दिनों में सुबह 6 से रात 2 बजे तक मालवाहक, यात्री बसें व बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। दोपहिया, तिपहिया, चौपहिया वाहनों की एंट्री शाम 6 से रात 2 बजे तक बंद रहेगी। लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते बताए हैं। नवादा, गया, रजौली से जमुई जाने वाली गाड़ियां खरांट मोड़ से बागी बरडीहा होते हुए जाएंगी। जमुई से बड़े वाहन भी इसी रास्ते बिहारशरीफ-पटना जाएंगे। सहयोग की अपील है। नवादा पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से यातायात प्लान का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और ड्रॉप गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इससे पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा देने में मदद मिलेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *