बांसवाड़ा में आज 5 घंटे बिजली बंद:सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन, जानें कौन-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

बांसवाड़ा में आज 5 घंटे बिजली बंद:सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन, जानें कौन-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

बांसवाड़ा के कई प्रमुख रिहाइशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली निगम द्वारा आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते आज लगातार 5 घंटे तक पावर कट रहेगा। ​इन इलाकों पर पड़ेगा सीधा असर विद्युत निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिजली कटौती का प्रभाव शहर के पाला रोड़, खरड़, नजमपुरा, BSNL कार्यालय, नगरपरिषद औऱ कुशलबाग मैदान के आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में रहने वाले निवासियों और दुकानदारों को बिजली बंद रहने से असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ​सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा शटडाउन विद्युत विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल 5 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। मेंटेनेंस का काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, जिसके बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। ​आमजन के लिए सलाह निगम प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं और पानी की मोटर चलाने जैसे जरूरी कामों को शटडाउन के समय से पहले ही पूरा कर लें। साथ ही बिजली से चलने वाले उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *