भोजपुर में नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। तीसरे दिन शव मिला है। मृतक की पहचान जमीरा गांव वार्ड नंबर-1 निवासी शंभू शहर(60) के तौर पर हुई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के बहनोई बलेसर ने बताया कि बुधवार को गांव स्थित ब्रह्म बाबा के पास नदी किनारे शौच करने के लिए गए थे। पैर फिसलने से नदी में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखेत ही शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। तीसरे दिन कायमनगर फाटक स्थित नदी से शव बरामद हुआ।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। परिवार में पत्नी जानकी देवी, तीन पुत्री राधिका, लवली, गुचकी और एक पुत्र सिंटू है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी जानकी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। तीसरे दिन शव मिला है। मृतक की पहचान जमीरा गांव वार्ड नंबर-1 निवासी शंभू शहर(60) के तौर पर हुई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के बहनोई बलेसर ने बताया कि बुधवार को गांव स्थित ब्रह्म बाबा के पास नदी किनारे शौच करने के लिए गए थे। पैर फिसलने से नदी में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखेत ही शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। तीसरे दिन कायमनगर फाटक स्थित नदी से शव बरामद हुआ।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। परिवार में पत्नी जानकी देवी, तीन पुत्री राधिका, लवली, गुचकी और एक पुत्र सिंटू है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी जानकी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

