मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक पर छात्रों के दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट का VIDEO सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर बेल्ट और लात–घूंसों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई पड़ रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दावा किया जा रहा है कि मारपीट का ये वीडियो शुक्रवार दोपहर का है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश चौक के पास की बताई जा रही है। सामने आए विवरण के मुताबिक, स्कूलों की छुट्टी के बाद छात्रों के दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बेल्ट और घूंसों का इस्तेमाल किया गया। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो छत से कैप्चर कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी में विवाद की वजह और मारपीट में घायल हुए लोगों के बारे में पुष्टि नहीं हुई है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है।

