सीवान में दुर्गा पूजा पर 7 दिन ट्रैफिक प्लान बदला:दोपहर 2 से रात 2 बजे तक शहर में वाहनों की नो एंट्री

सीवान में दुर्गा पूजा पर 7 दिन ट्रैफिक प्लान बदला:दोपहर 2 से रात 2 बजे तक शहर में वाहनों की नो एंट्री

सीवान शहर में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। 17 से 23 अक्टूबर तक नया ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इसके तहत, प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक तय रास्तों पर छोटी-बड़ी गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रहेगी। हालांकि, एंबुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन वाहन और न्यायिक कामों से जुड़े वाहनों को छूट मिलेगी। एसपी भारत सोनी के निर्देश पर यह व्यवस्था भीड़ और जाम को रोकने, साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए की गई है। लोगों से नियम पालन करने की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दशहरा के दौरान बिना वजह वाहन लेकर शहर में आने से बचें और नियमों का पालन करें। नए प्लान के तहत, शहर के कई मुख्य रास्तों पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा और उन्हें बाईपास या दूसरे वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था में बदलाव का मकसद श्रद्धालुओं को मेला घूमने में सुविधा देना, जाम से राहत दिलाना और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। आम लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। त्योहार के दौरान यातायात नियमों का पालन करने से शहर में आवागमन को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। सीवान शहर में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। 17 से 23 अक्टूबर तक नया ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इसके तहत, प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक तय रास्तों पर छोटी-बड़ी गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रहेगी। हालांकि, एंबुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन वाहन और न्यायिक कामों से जुड़े वाहनों को छूट मिलेगी। एसपी भारत सोनी के निर्देश पर यह व्यवस्था भीड़ और जाम को रोकने, साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए की गई है। लोगों से नियम पालन करने की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दशहरा के दौरान बिना वजह वाहन लेकर शहर में आने से बचें और नियमों का पालन करें। नए प्लान के तहत, शहर के कई मुख्य रास्तों पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा और उन्हें बाईपास या दूसरे वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था में बदलाव का मकसद श्रद्धालुओं को मेला घूमने में सुविधा देना, जाम से राहत दिलाना और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। आम लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। त्योहार के दौरान यातायात नियमों का पालन करने से शहर में आवागमन को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *