सुल्तानपुर में नौकरी का झांसा देकर ठगी:डाक्यूमेंट्स लेकर बनाया फर्जी फर्म, पीड़ित को पहुंची 1.57 करोड़ का वैट नोटिस

सुल्तानपुर में नौकरी का झांसा देकर ठगी:डाक्यूमेंट्स लेकर बनाया फर्जी फर्म, पीड़ित को पहुंची 1.57 करोड़ का वैट नोटिस

सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर एक गरीब व्यक्ति से ठगी और करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने के बहाने 80 हजार रुपए और आधार, पैन व निर्वाचन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज ले लिए गए। पीड़ित की जानकारी के बिना उसके नाम पर एक फर्जी फर्म (M/s R N Enterprises) रजिस्टर करा दी गई। अब वाणिज्य कर विभाग ने पीड़ित के नाम पर 1,57,62,545 रुपये का वैट नोटिस जारी किया है। दादूपट्टी गांव निवासी राजीव ने एसपी और थानाध्यक्ष से शिकायत की। राजीव के अनुसार, 2016 में गोसैसिंहपुर के आशुतोष उर्फ अम्बुज श्रीवास्तव ने उसे सरकारी नौकरी का वादा कर 80,000 नकद और पहचान पत्र व उनकी फोटोकॉपी ली, जिन पर साइन भी करवाए। नौकरी न मिलने पर राजीव ने दबाव बनाया। आरोपी ने कुछ पैसे और मूल कागज लौटाए, पर साइन वाली प्रतियां अपने पास रखीं। राजीव काम की तलाश में बाहर चले गए। M/s R N Enterprises नाम से फर्म खोलकर करोड़ों का लेन-देन दिखाया गया, जिसकी राजीव को जानकारी नहीं थी। 1 करोड़ 57 लाख से ज्यादा का वैट नोटिस मिलने पर वह हैरान रह गए। मामला सामने आने के बाद जब पीड़ित ने आशुतोष श्रीवास्तव से फोन पर संपर्क कर पूछताछ करनी चाही, तो आरोपी ने फोन उठाना और बातचीत करना पूरी तरह बंद कर दिया। ठगी, दस्तावेजों के दुरुपयोग और भारी-भरकम वैट नोटिस से आहत पीड़ित राजीव ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच की जाए, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *