खेत में मिट्टी में दबा मिला 13 साल के एक किशोर का शव

खेत में मिट्टी में दबा मिला 13 साल के एक किशोर का शव

योगापट्टी| नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिआ पंचायत के वार्ड नंबर तीन सेमरी भवानीपुर गांव के पास गन्ने के खेत में मिट्टी में गाड़ा हुआ 13 साल के किशोर का शव मिला। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सेमरी भवानीपुर गांव निवासी सुभान अंसारी के 13 वर्षीय बेटे जाहिद अंसारी के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर नवलपुर थाना की पुलिस व एफएससीएल की टीम भी पहुंच मामले की जांच शुरु की। मृतक की बहन गुलबसा खातून ने बताया कि जाहिद बुधवार रात 8 बजे घर से निकला था, वह इस्तमा की तैयारी देखने मरकज टोला सेमरी गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। गुरुवार से उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। योगापट्टी| नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिआ पंचायत के वार्ड नंबर तीन सेमरी भवानीपुर गांव के पास गन्ने के खेत में मिट्टी में गाड़ा हुआ 13 साल के किशोर का शव मिला। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सेमरी भवानीपुर गांव निवासी सुभान अंसारी के 13 वर्षीय बेटे जाहिद अंसारी के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर नवलपुर थाना की पुलिस व एफएससीएल की टीम भी पहुंच मामले की जांच शुरु की। मृतक की बहन गुलबसा खातून ने बताया कि जाहिद बुधवार रात 8 बजे घर से निकला था, वह इस्तमा की तैयारी देखने मरकज टोला सेमरी गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। गुरुवार से उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *