प्रयागराज में चलती-कार में लगी आग, 5मिनट में जलकर राख:अस्थि विसर्जन करने आए लोग बाल-बाल बचे, कूदकर बचाई जान

प्रयागराज में चलती-कार में लगी आग, 5मिनट में जलकर राख:अस्थि विसर्जन करने आए लोग बाल-बाल बचे, कूदकर बचाई जान

प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के लेप्रोसी चौराहे पर शुक्रवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 5 मिनट के अंदर आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धूकर जलने लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। हादसे के कारण नैनी पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। अस्थि विसर्जन के लिए मध्य प्रदेश से आए थे लोग जानकारी के मुताबिक, कार का नंबर MPZF 3599 बताया जा रहा है। कार सवार लोग मध्य प्रदेश से अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज आए थे। शुक्रवार देर रात जब उनकी कार नैनी पुल के पास लेप्रोसी चौराहे पर पहुंची, तभी अचानक उसमें आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक, पहले गाड़ी की टंकी के पास आग दिखाई दी। इसके बाद तेज धमाके के साथ आग तेजी से फैल गई। कार में आग की लपटें उठती देख उसमें सवार लोग घबरा गए और आनन-फानन में बाहर निकल आए। दमकल पहुंची, तब तक पूरी कार जल चुकी थी कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलने लगी। सड़क पर वाहन को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। नैनी पुल पर कुछ देर यातायात प्रभावित चलती कार में आग लगने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। नैनी पुल पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की शुरुआती जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *