प्रयागराज के सिविल लाइंस में निकला रामदल:आकर्षक चौकियों को देखने उमड़े श्रद्धालु, पूरे इलाके में उत्सव का माहौल

प्रयागराज के सिविल लाइंस में निकला रामदल:आकर्षक चौकियों को देखने उमड़े श्रद्धालु, पूरे इलाके में उत्सव का माहौल

सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को दशहरे का भव्य आयोजन हुआ। शहर के विभिन्न रामदल और आकर्षक चौकियां हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर से निकलीं। रामदल दशहरा मार्ग, पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस कॉफी हाउस और सुभाष चौराहे से होते हुए आगे बढ़े। रामदल और चौकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी पहुंचे। पूरे इलाके में उत्सव का माहौल रहा। सजावट और रोशनी से जगमगाया मेला क्षेत्र दशहरे को लेकर सिविल लाइंस में सजावट, रोशनी और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। मेला क्षेत्र में टेंट और लाइटिंग के इंतजाम किए गए। बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न झूले लगाए गए। वहीं, खाने-पीने के स्टॉल और खरीदारी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। रामदल और चौकियों के साथ मेले में घूमने पहुंचे लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। सफाई और सुरक्षा के रहे इंतजाम नगर निगम की ओर से मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था की गई। वहीं, पुलिस ने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और पार्किंग के लिए इंतजाम किए। दशहरे को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सजावटी लाइटें लगाई गई थीं। सिविल लाइंस के गोल चौराहे पर लगने वाले दधिकांदो-दशहरा मेले की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। प्रशासन की ओर से आयोजन के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *