सीकर में दीपावली के त्योहार पर बिजली सप्लाई को सुचारू रखने के लिए मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। इसके तहत 17 अक्टूबर को शहर के 3 पावर हाउस से जुड़ी कई कॉलोनियों और इंडस्ट्रियल एरिया में 4.5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली डिस्कॉम के अनुसार, राधाकिशनपुरा पावर हाउस, बजरंग कांटा 11 KV जीएसएस और कुड़ली पावरहाउस पर रख-रखाव और पेड़-पौधों की छंटाई की जाएगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरटीओ जीएसएस (राधाकिशनपुरा) क्षेत्र से संचालित होने वाली बिजली सप्लाई सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान लालसिंह कॉलोनी, राणा कॉलोनी, हलिमा मस्जिद, अंजनी विहार, राधिका वाटिका, तेलिया जोहड़ा, वैष्णव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पठान के कुएं के आसपास, मोड़ी कोठी, पुरोहित जी ढाणी, चिड़िया टिबा, उदय दास की ढाणी, 70 बीघा, ओम पंप के आसपास, सुपर मार्केट, वंदेमातरम चौक, नवज्योति स्कूल के आसपास, जयपुर-झुंझुनूं बाइपास रोड, आरटीओ ऑफिस के आसपास, जमनावाली ढाणी, रामदेव जी मंदिर के आसपास, विक्रम गैस गोदाम के आसपास, सत्यम सिटी, महादेव सिंह खंडेला चौराहा के आसपास और बुनस फर्नीचर तथा इनसे सटे आसपास के इलाकों में 4 घंटे तक पावर कट रहेगा। इसी प्रकार, 11 केवी बजरंग कांटा फीडर क्षेत्र से संचालित होने वाली बिजली सप्लाई सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान माथुर कॉलोनी, तिलक नगर, मोहल्ला कुरेशिया, चार कुतुब मस्जिद, तहसीलदार टंकी, मक्का मस्जिद और बिसायती चौक और आस पास के इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इसी प्रकार, कुंडली पावर हाउस व पिपराली रोड फीडर क्षेत्र से संचालित होने वाली बिजली सप्लाई सुबह 7:30 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान कुंडली सिटी, भदवासी ग्रामीण, शिवसिंहपुरा ग्रामीण, कुंडली ग्रामीण जीएसएस के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तथा पिपराली से संचालित होने वाले सीकर सिटी 33 केवी फीडर से जुड़े तमाम इलाके में 4.5 घंटे तक बिजली कटौती होगी।

