धान से फुल हुई धनीपुर मंडी, कल भी बंद रहेगी:अलीगढ़ में कम उठान और बारिश से ट्रकों की लोडिंग प्रभावित, 18 अक्टूबर से शुरू होगा कारोबार

धान से फुल हुई धनीपुर मंडी, कल भी बंद रहेगी:अलीगढ़ में कम उठान और बारिश से ट्रकों की लोडिंग प्रभावित, 18 अक्टूबर से शुरू होगा कारोबार

धान की बंपर आवक के चलते धनीपुर मंडी में जगह कम पड़ गई है। हालात ऐसे हैं कि ट्रकों की लोडिंग तक प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए मंडी समिति ने 17 अक्टूबर को मंडी बंद रखने का फैसला लिया है। शनिवार को यहां धान की खरीद-बिक्री नहीं होगी। 18 अक्टूबर से कारोबार फिर सामान्य रूप से शुरू होगा।
धनीपुर मंडी में इन दिनों धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके मुकाबले उठान धीमा है। इससे मंडी परिसर में धान जमा हो गया है और उपलब्ध जगह भर चुकी है। ऊपर से रुक-रुककर हुई बारिश ने भी परेशानी बढ़ा दी है। ट्रकों की लोडिंग प्रभावित होने के साथ मंडी में आवागमन और कारोबार की व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा है।
किसानों से मंडी न आने की अपील
मंडी समिति के सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि धान की अधिक आवक, कम उठान और बारिश को देखते हुए 17 अक्टूबर को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि शनिवार को धान लेकर मंडी न आएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो। 18 अक्टूबर से मंडी में खरीद-बिक्री समेत अन्य गतिविधियां पहले की तरह संचालित होंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *