कुरुक्षेत्र के होटल में प्रॉपर्टी डीलर की मौत:बेड पर पड़ी मिली डेड बॉडी, पत्नी से बोलकर गया था- लंच करने जा रहा, लेट आउंगाा

कुरुक्षेत्र के होटल में प्रॉपर्टी डीलर की मौत:बेड पर पड़ी मिली डेड बॉडी, पत्नी से बोलकर गया था- लंच करने जा रहा, लेट आउंगाा

कुरुक्षेत्र के पिहोवा के होटल में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर होटल के कमरा नंबर 103 में रुका था। अचानक यहां उसकी तबीयत बिगड़ने और बेचैनी होने लगी। तबीयत खराब होने पर प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल तक पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपक कुमार (49) निवासी पिहोवा के रूप में हुई। पता चलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम को बुलाकर सैंपल इकट्‌ठा करवाए। दीपक अपने पीछे पत्नी, बेटे और बेटी को छोड़ गए। उनका बेटा कनाडा में रहता है। पत्नी से कहा था- लंच करने जा रहा हूं परिवार और पुलिस के अनुसार, दीपक कल 15 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी को होटल में लंच करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने लौटने में थोड़ी देर होने की बात कही थी। इसी रात दीपक का दोस्त उनके घर पहुंचा, जिसने परिवार को दीपक की मौत सूचना दी। बेड पर पड़ा मिला शव पता चलते ही दीपक की पत्नी अपने परिवार के साथ होटल पहुंची। यहां दीपक बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था। परिवार ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 19 साल से चल रही थी हार्ट की दवा दीपक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दीपक को करीब 19 साल से हार्ट संबंधी परेशानी थी। जिसकी नियमित दवा चल रही थी। उनको दीपक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। उनको किसी पर कोई नहीं है। साथ ही किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवानी है। उधर, थाना सदर पिहोवा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *