पूर्णिया मेडिकल कॉलेज से ई-रिक्शा चोरी के आरोपी को पीड़ित परिवार ने रंगेहाथों पकड़ लिया। चोरी किया गया ई-रिक्शा कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बरामद हुआ। पकड़े गए ई-रिक्शा चोर की लोगों ने पिटाई भी की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़ित टोटो मालिक विनोद राय ने बताया कि वो अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज आए हुए थे। उन्होंने अपना टोटो अस्पताल परिसर में खड़ा किया और डॉक्टर से पर्चा बनवाकर मरीज को दिखाने चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह डॉक्टर को दिखाकर बाहर लौटे, तो देखा कि उनका टोटो अपनी जगह से गायब है। वाहन को गायब देखकर पीड़ित के होश उड़ गए और अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज से कसबा तक ढूंढा टोटो चोरी होने के बाद विनोद राय ने तुरंत अपने साले को फोन कर घटना की जानकारी दी और रास्ते में नजर रखने को कहा। सूचना मिलते ही पीड़ित के साले ने बिना समय गंवाए टोटो की तलाश शुरू कर दी। वह मेडिकल कॉलेज से लेकर कसबा के नेहरू चौक की तरफ से गुजरने वाले हर टोटो पर नजर रखते हुए कसबा की ओर बढ़े। ई-रिक्शा के साथ चोर को कसबा तक खदेड़ा नेहरू चौक से लौटते समय उन्होंने देखा कि एक युवक टोटो को काफी तेज रफ्तार में भगा रहा है। संदिग्ध चाल देखकर उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत उस टोटो का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा होता देख आरोपी ने टोटो की रफ्तार और बढ़ा दी और भागने की नीयत से कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के अंदर गाड़ी घुसा दी। कसबा सीएचसी परिसर में पकड़ा गया अस्पताल परिसर में टोटो पहुंचते ही पीड़ित के साले ने अपने वाहन की पहचान कर ली और शोर मचाया। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद भीड़ की मदद से मौके पर ही संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम महताब आलम बताया। आरोपी लाइन बाजार का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पकड़े जाने के बाद जब उसकी कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने कुबूल किया कि वह टोटो को पूर्णिया लाइन बाजार क्षेत्र से लेकर आया था। पुलिस हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी घटना की सूचना तुरंत कसबा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टोटो को कब्जे में ले लिया है और पकड़े गए आरोपी महताब आलम को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस चोरी के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। पुलिस ऐसे गिरोह पर नकेल कसने के लिए हर बिंदु पर पूछताछ कर रही है । पूर्णिया मेडिकल कॉलेज से ई-रिक्शा चोरी के आरोपी को पीड़ित परिवार ने रंगेहाथों पकड़ लिया। चोरी किया गया ई-रिक्शा कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बरामद हुआ। पकड़े गए ई-रिक्शा चोर की लोगों ने पिटाई भी की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़ित टोटो मालिक विनोद राय ने बताया कि वो अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज आए हुए थे। उन्होंने अपना टोटो अस्पताल परिसर में खड़ा किया और डॉक्टर से पर्चा बनवाकर मरीज को दिखाने चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह डॉक्टर को दिखाकर बाहर लौटे, तो देखा कि उनका टोटो अपनी जगह से गायब है। वाहन को गायब देखकर पीड़ित के होश उड़ गए और अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज से कसबा तक ढूंढा टोटो चोरी होने के बाद विनोद राय ने तुरंत अपने साले को फोन कर घटना की जानकारी दी और रास्ते में नजर रखने को कहा। सूचना मिलते ही पीड़ित के साले ने बिना समय गंवाए टोटो की तलाश शुरू कर दी। वह मेडिकल कॉलेज से लेकर कसबा के नेहरू चौक की तरफ से गुजरने वाले हर टोटो पर नजर रखते हुए कसबा की ओर बढ़े। ई-रिक्शा के साथ चोर को कसबा तक खदेड़ा नेहरू चौक से लौटते समय उन्होंने देखा कि एक युवक टोटो को काफी तेज रफ्तार में भगा रहा है। संदिग्ध चाल देखकर उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत उस टोटो का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा होता देख आरोपी ने टोटो की रफ्तार और बढ़ा दी और भागने की नीयत से कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के अंदर गाड़ी घुसा दी। कसबा सीएचसी परिसर में पकड़ा गया अस्पताल परिसर में टोटो पहुंचते ही पीड़ित के साले ने अपने वाहन की पहचान कर ली और शोर मचाया। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद भीड़ की मदद से मौके पर ही संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम महताब आलम बताया। आरोपी लाइन बाजार का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पकड़े जाने के बाद जब उसकी कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने कुबूल किया कि वह टोटो को पूर्णिया लाइन बाजार क्षेत्र से लेकर आया था। पुलिस हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी घटना की सूचना तुरंत कसबा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टोटो को कब्जे में ले लिया है और पकड़े गए आरोपी महताब आलम को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस चोरी के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। पुलिस ऐसे गिरोह पर नकेल कसने के लिए हर बिंदु पर पूछताछ कर रही है ।

