बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनंत बोले- नीतीश के लिए 9 लोगों का मर्डर करवाया, सिपाही की हत्या में महिला SI अरेस्ट, चौखट पर जलाई लाश

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनंत बोले- नीतीश के लिए 9 लोगों का मर्डर करवाया, सिपाही की हत्या में महिला SI अरेस्ट, चौखट पर जलाई लाश

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाई थीं। अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वे उनके साथ खड़े थे। वहीं नालंदा में उत्पाद विभाग के सिपाही की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में ये साफ हो गया है कि सिपाही को शराब तस्करों ने नहीं मारा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत बोले- नीतीश के लिए 9 लोगों का मर्डर करवाया बिहार के मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाई थीं। अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वे उनके साथ खड़े थे। उन्होंने कहा, ‘हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है। कोई भी मेरी तरह कुर्बानी नहीं दे सकता।’ पूरी खबर पढ़ें 2. शराब तस्कर नहीं, होमगार्ड की गोली से गई सिपाही की जान नालंदा में उत्पाद विभाग के सिपाही की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में ये साफ हो गया है कि सिपाही को शराब तस्करों ने नहीं मारा है। बल्कि पीछा करने के दौरान साथी होमगार्ड जवान की ओर से राइफल से चलाई गई गोली लगने से उनकी जान गई। घटना के बाद टीम की ओर से शराब तस्करों की गोलीबारी की झूठी कहानी बनाई गई। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘तेजप्रताप ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की’ राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव एकबार फिर चर्चा में हैं। तेजप्रताप संग रिश्ता, बेटी उज्जैनी के जन्म के बाद लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच अनुष्का यादव पहली बार कैमरे पर नजर आई। उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं। मेरा पूरा ध्यान मेरी बेटी पर है।’ पूरी खबर पढ़ें 4. राजद विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या मधेपुरा में बाइक सवार अपराधियों ने एक पीएचडी स्टूडेंट की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक यूनिवर्सिटी जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने ओवर टेक कर युवक की बाइक रोकी और गोली मारकर फरार हो गए। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के प्रिंस रंजन (30) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. ससुराल की चौखट पर बहू का दाह संस्कार मुजफ्फरपुर में एक बहू की लाश उसकी ससुराल की चौखट पर जलाई गई। दरअसल, मुशहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा डीह गांव में नवविवाहिता का शव उसके घर में मिला। जिसके हबाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार शाम नवविवाहिता गुंजा कुमारी (19) का अंतिम संस्कार उसकी ससुराल के दरवाजे पर ही कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 6. नाव हादसे के पीड़ितों से मिलकर रोए शिक्षक रौशन आनंद वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई है। ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संस्थापक रौशन आनंद ने इस मामले में अंचल अधिकारी दीपक कुमार पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। रौशन आनंद ने कहा कि इतने लोगों की मौत के बाद सिर्फ प्रशासनिक फेरबदल काफी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 7.बक्सर में 50 हजार रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार बक्सर के ब्रह्मपुर थाने में तैनात दरोगा नीरज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दरोगा पर एक केस में पैरवी के लिए पीड़ित पक्ष से लगातार रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर निगरानी टीम ने कार्रवाई की। डुमरांव के एसडीपीओ भास्कर रंजन ने दारोगा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें 8. चुनाव आयोग कार्यालय घेरने निकले CPM कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका वोट चोरी के आरोपों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के बाद अब बिहार समेत कई राज्यों में भी विपक्षी दलों और संगठनों की ओर से विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना में CPM और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के घेराव करने निकले, हालांकि पुलिस ने आर ब्लॉक पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें 9. दुर्गा पूजा पंडाल में पहली बार 3D मैपिंग शो दुर्गा पूजा में इस बार पटना के एतवारपुर का पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है। यहां ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। इसकी खासियत सप्तमी से नवमी तक होने वाला 3D मैपिंग लाइट एंड साउंड शो है। इसमें रंग-बिरंगी रोशनी, भक्तिमय संगीत और आधुनिक तकनीक के जरिए पौराणिक प्रसंगों को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल मौसम रहेगा सामान्य बिहार के सभी जिलों में कल यानी शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। दिन भर धूप निकलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाई थीं। अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वे उनके साथ खड़े थे। वहीं नालंदा में उत्पाद विभाग के सिपाही की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में ये साफ हो गया है कि सिपाही को शराब तस्करों ने नहीं मारा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत बोले- नीतीश के लिए 9 लोगों का मर्डर करवाया बिहार के मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाई थीं। अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वे उनके साथ खड़े थे। उन्होंने कहा, ‘हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है। कोई भी मेरी तरह कुर्बानी नहीं दे सकता।’ पूरी खबर पढ़ें 2. शराब तस्कर नहीं, होमगार्ड की गोली से गई सिपाही की जान नालंदा में उत्पाद विभाग के सिपाही की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में ये साफ हो गया है कि सिपाही को शराब तस्करों ने नहीं मारा है। बल्कि पीछा करने के दौरान साथी होमगार्ड जवान की ओर से राइफल से चलाई गई गोली लगने से उनकी जान गई। घटना के बाद टीम की ओर से शराब तस्करों की गोलीबारी की झूठी कहानी बनाई गई। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘तेजप्रताप ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की’ राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव एकबार फिर चर्चा में हैं। तेजप्रताप संग रिश्ता, बेटी उज्जैनी के जन्म के बाद लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच अनुष्का यादव पहली बार कैमरे पर नजर आई। उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं। मेरा पूरा ध्यान मेरी बेटी पर है।’ पूरी खबर पढ़ें 4. राजद विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या मधेपुरा में बाइक सवार अपराधियों ने एक पीएचडी स्टूडेंट की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक यूनिवर्सिटी जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने ओवर टेक कर युवक की बाइक रोकी और गोली मारकर फरार हो गए। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के प्रिंस रंजन (30) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. ससुराल की चौखट पर बहू का दाह संस्कार मुजफ्फरपुर में एक बहू की लाश उसकी ससुराल की चौखट पर जलाई गई। दरअसल, मुशहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा डीह गांव में नवविवाहिता का शव उसके घर में मिला। जिसके हबाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार शाम नवविवाहिता गुंजा कुमारी (19) का अंतिम संस्कार उसकी ससुराल के दरवाजे पर ही कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 6. नाव हादसे के पीड़ितों से मिलकर रोए शिक्षक रौशन आनंद वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई है। ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संस्थापक रौशन आनंद ने इस मामले में अंचल अधिकारी दीपक कुमार पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। रौशन आनंद ने कहा कि इतने लोगों की मौत के बाद सिर्फ प्रशासनिक फेरबदल काफी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 7.बक्सर में 50 हजार रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार बक्सर के ब्रह्मपुर थाने में तैनात दरोगा नीरज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दरोगा पर एक केस में पैरवी के लिए पीड़ित पक्ष से लगातार रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर निगरानी टीम ने कार्रवाई की। डुमरांव के एसडीपीओ भास्कर रंजन ने दारोगा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें 8. चुनाव आयोग कार्यालय घेरने निकले CPM कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका वोट चोरी के आरोपों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के बाद अब बिहार समेत कई राज्यों में भी विपक्षी दलों और संगठनों की ओर से विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना में CPM और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के घेराव करने निकले, हालांकि पुलिस ने आर ब्लॉक पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें 9. दुर्गा पूजा पंडाल में पहली बार 3D मैपिंग शो दुर्गा पूजा में इस बार पटना के एतवारपुर का पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है। यहां ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। इसकी खासियत सप्तमी से नवमी तक होने वाला 3D मैपिंग लाइट एंड साउंड शो है। इसमें रंग-बिरंगी रोशनी, भक्तिमय संगीत और आधुनिक तकनीक के जरिए पौराणिक प्रसंगों को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल मौसम रहेगा सामान्य बिहार के सभी जिलों में कल यानी शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। दिन भर धूप निकलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *