शेखपुरा में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राएं सम्मानित:एक्सीलेंट परफॉर्म करने वाली महिला खिलाड़ियों और छात्राओं को मिला सम्मान

शेखपुरा में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राएं सम्मानित:एक्सीलेंट परफॉर्म करने वाली महिला खिलाड़ियों और छात्राओं को मिला सम्मान

शेखपुरा में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के मंथन सभागार में कार्यक्रम हुआ। डीएम शेखर आनंद ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। उन्हें स्वागत गान और पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि बेटियों को अवसर मिलने से समाज की तरक्की होती है। उन्होंने बताया कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। उन्हें समान अवसर और सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए। खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया एसपी हिमांशु, एडीएम लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और सहायक निदेशक श्वेता कौर ने भी अपने विचार रखे। डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय समेत अन्य स्कूलों की छात्राओं से बातचीत की। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र और माहवारी स्वच्छता किट दी गई। इस पहल के माध्यम से किशोरियों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही जिले में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खिलाड़ी छोटी कुमारी विशेष रूप से सम्मानित सम्मानित खिलाड़ियों में ड्रैगन बोट की रानी कुमारी, रग्बी की विनीता कुमारी, साधना कुमारी एवं प्रिया कुमारी, एथलेटिक्स की निशु कुमारी तथा ताइक्वांडो की आरोही सिंह, कृषिका राज और खुशबू कुमारी शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मुस्कान कुमारी को भी सम्मानित किया गया। सभी विजित प्रत्याभागियो को प्रशस्तिपत्र देकर भी सम्मानित किया गया। वहीं, रग्बी फुटबॉल की खिलाड़ी छोटी कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वे खेल कोटे से सरकारी नियुक्ति प्राप्त कर अपना योगदान दे रही हैं। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों को बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शेखपुरा में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के मंथन सभागार में कार्यक्रम हुआ। डीएम शेखर आनंद ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। उन्हें स्वागत गान और पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि बेटियों को अवसर मिलने से समाज की तरक्की होती है। उन्होंने बताया कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। उन्हें समान अवसर और सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए। खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया एसपी हिमांशु, एडीएम लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और सहायक निदेशक श्वेता कौर ने भी अपने विचार रखे। डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय समेत अन्य स्कूलों की छात्राओं से बातचीत की। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र और माहवारी स्वच्छता किट दी गई। इस पहल के माध्यम से किशोरियों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही जिले में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खिलाड़ी छोटी कुमारी विशेष रूप से सम्मानित सम्मानित खिलाड़ियों में ड्रैगन बोट की रानी कुमारी, रग्बी की विनीता कुमारी, साधना कुमारी एवं प्रिया कुमारी, एथलेटिक्स की निशु कुमारी तथा ताइक्वांडो की आरोही सिंह, कृषिका राज और खुशबू कुमारी शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मुस्कान कुमारी को भी सम्मानित किया गया। सभी विजित प्रत्याभागियो को प्रशस्तिपत्र देकर भी सम्मानित किया गया। वहीं, रग्बी फुटबॉल की खिलाड़ी छोटी कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वे खेल कोटे से सरकारी नियुक्ति प्राप्त कर अपना योगदान दे रही हैं। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों को बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *