योगी ने गाजियाबाद में शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए मांगे वोट:भाजपा प्रत्याशियों दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा के समर्थन में की जनसभा

योगी ने गाजियाबाद में शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए मांगे वोट:भाजपा प्रत्याशियों दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा के समर्थन में की जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने सुंदरदीप कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मेरठ खंड के शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों दिनेश कुमार गोयल और श्रीचंद शर्मा के समर्थन में वोट मांगे। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर विधान परिषद भेजने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ खंड के शिक्षक और स्नातक मतदाता पहले भी भाजपा को अपना आशीर्वाद दे चुके हैं। इस बार भी उन्हें पूरा विश्वास है कि मतदाता दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को ज्ञान देकर उनका भविष्य बनाते हैं। समाज में शिक्षकों का महत्वपूर्ण स्थान है और उनका सम्मान सर्वोपरि है। जनसभा में पहुंचीं शिक्षिका बिंदु शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव आया है।पहले और अब की स्थिति में अंतर साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ा है।शिक्षकों को भी उम्मीद है कि उनकी समस्याओं और मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। बिंदु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षकों को बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत मानते हैं। शिक्षक बच्चों को ज्ञान देकर उन्हें बेहतर नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षिका मीनू सक्सेना ने कहा कि मतदान करते समय वह प्रत्याशियों के शिक्षा के प्रति समर्पण और शिक्षकों के हित में किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देंगी।उनके अनुसार, ऐसा प्रतिनिधि जरूरी है जो शिक्षकों को प्रेरित करे और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों की प्रगति और उनके बेहतर भविष्य के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। वहीं, शिक्षिका ज्योति शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। सरकार के कार्यों को देखते हुए वह मतदान करेंगी। उन्होंने कहा कि विकास, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे भी उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और युवाओं की नौकरी से खिलवाड़ करने वालों को जेल भेजने जैसे मुद्दे भी उठाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *