चक्रधरपुर में रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स से 52 मोबाइल चोरी मामला:अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का खुलासा; बिहार के 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

चक्रधरपुर में रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स से 52 मोबाइल चोरी मामला:अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का खुलासा; बिहार के 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 52 मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। चोरी में बिहार के पांच आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को चोरों ने चक्रधरपुर की रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़कर 52 मोबाइल चुराए थे। घटना के बाद चक्रधरपुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनी। वैज्ञानिक जांच और छापेमारी के बाद मोतिहारी के नितेश पटेल, पूर्वी चंपारण के जितेंद्र साह उर्फ चोना और सुपौल के गोविंद चौधरी को पकड़ा गया। पुलिस ने 21 मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में मोतिहारी के शेराज और संजय सहनी का नाम भी सामने आया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों और बचे मोबाइल की बरामदगी के लिए एक्शन ले रही है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 52 मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। चोरी में बिहार के पांच आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को चोरों ने चक्रधरपुर की रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़कर 52 मोबाइल चुराए थे। घटना के बाद चक्रधरपुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनी। वैज्ञानिक जांच और छापेमारी के बाद मोतिहारी के नितेश पटेल, पूर्वी चंपारण के जितेंद्र साह उर्फ चोना और सुपौल के गोविंद चौधरी को पकड़ा गया। पुलिस ने 21 मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में मोतिहारी के शेराज और संजय सहनी का नाम भी सामने आया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों और बचे मोबाइल की बरामदगी के लिए एक्शन ले रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *