अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय अशोकनगर प्रवास के पहले दिन के लव-कुश मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत कुशवाहा समाज के साथ आत्मीय बैठक की। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और उपस्थित साथियों से मुलाकात कर उनके विचारों, अपेक्षाओं तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज के साथ उनका रिश्ता केवल सामाजिक नहीं, बल्कि आत्मीयता, विश्वास और अपनेपन का रिश्ता है। समाज के लोगों का स्नेह और बड़ों का आशीर्वाद उनके लिए सदैव अनमोल रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी वे समाज के बीच आते हैं, तो परिवार के बीच होने जैसा अपनापन महसूस करते हैं। केंद्रीय मंत्रीसिंधिया ने कहा कि कुशवाहा समाज का परिश्रम, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। समाज की समृद्ध परंपराएं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता हमारी साझा शक्ति हैं। भगवान श्री लव-कुश के आदर्श हमें कर्तव्य, साहस और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। बैठक में उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के साथ स्नेह और विश्वास का यह बंधन निरंतर मजबूत होता रहेगा। आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से अशोकनगर की प्रगति को नई दिशा देने के साथ समाज की युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्रीसिंधिया चार दिवसीय अशोकनगर-चंदेरी के प्रवास पर रहेंगे।

