सांसद से मिलने पहुंचे नवीन जयहिंद को पुलिस ने रोका:रोहतक में झग्गी झोपड़ी हटाने का मामला, SDM बोले- दिवाली तक नहीं हटाएंगे

सांसद से मिलने पहुंचे नवीन जयहिंद को पुलिस ने रोका:रोहतक में झग्गी झोपड़ी हटाने का मामला, SDM बोले- दिवाली तक नहीं हटाएंगे

रोहतक के पुराना शुगर मिल एरिया से हटाई गई झुग्गी झोपड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद लघु सचिवालय में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। नवीन जयहिंद से मिलने SDM आशीष पहुंचे, जिन्होंने झग्गियों को दीवाली तक न तोड़ने का आश्वासन दिया। नवीन जयहिंद ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी जब अनाजमंडी के कार्यक्रम में पहुंचे थे तो डीसी के सामने झुग्गी झोपड़ी वालों के लिए स्थान निश्चित करने की बात कही थी। लेकिन अधिकारियों की तरफ से इनके लिए कोई जगह निश्चित नहीं की गई। रात में जाकर अचानक इनकी झोपड़ियों को तोड़ा गया, जो गलत है। शिफ्ट करने के लिए दी जाए जगह
नवीन जयहिंद ने कहा कि कई सालों से लोग वहां रह रहे है, लेकिन कोई कब्जा या प्लाट नहीं मांग रहे। उन्हें रहने के लिए कोई दूसरी जगह दी जाए, जहां वह अपनी झुग्गी झोपड़ी डाल सके। कम से कम दीवाली तक इन्हें न हटाया जाए और कोई अधिकारी जाए तो बताए कि कहां शिफ्ट करेंगे। एसडीएम ने दिया आश्वासन, नहीं होगी कार्रवाई
एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने आश्वासन दिया कि दीवाली तक झुग्गी झोपड़ी वालों पर कार्रवाई नहीं होगी। उन्हें शिफ्ट करने के लिए जगह निर्धारित की जाएगी, जिसके बाद उन्हें बता दिया जाएगा। प्रशासन लोगों की सेवा के लिए है, किसी को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। मंत्री ने मिलने का समय दिया, नहीं पहुंचे
नवीन जयहिंद ने कहा कि मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उन्हें रेस्ट हाउस में मिलने का समय दिया था, लेकिन मंत्री रेस्ट हाउस में नहीं आए। मंत्री न मिलने के कारण सांसद से मिलने के लिए डीसी ऑफिस गए, लेकिन वहां भी सांसद से मिलने नहीं दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *