ड्यूटी पर आ रहे पूर्व सैनिक की सड़क हादसेमें मौत:पिकअप ने मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज में तैनात थे

ड्यूटी पर आ रहे पूर्व सैनिक की सड़क हादसेमें मौत:पिकअप ने मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज में तैनात थे

देवरिया में महार्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड की शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से अपने गांव सलेमपुर से मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान महदहा चौराहे के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरक्षा गार्ड को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रामश्रय यादव राजेंद्र (45), निवासी वार्ड नंबर 12, सलेमपुर के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने के बाद 16 दिसंबर 2024 से मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे।
पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए रामश्रय यादव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने आ रहे थे। महदहा चौराहे के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
मेडिकल कॉलेज में सहकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि सुरक्षा गार्ड की मौत की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के उनके साथी कर्मचारी मोर्चरी हाउस पहुंचे। वहां सुरक्षा गार्डों ने पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर दुख जताया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. शालिनी और डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *