हमीरपुर में सामाजिक न्याय का संकल्प:पिछड़ा दलित समाज सेना ने चलाया सदस्यता अभियान

हमीरपुर में सामाजिक न्याय का संकल्प:पिछड़ा दलित समाज सेना ने चलाया सदस्यता अभियान

हमीरपुर में पिछड़ा दलित समाज सेना की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. गौतम के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय और समानता के उद्देश्य से प्रभावित होकर लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. गौतम ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और न्याय दिलाने के लिए सशक्त जनआंदोलन खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता और जनता का विश्वास हैं। उन्होंने बताया कि संगठन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर भेदभाव मुक्त, समान अवसरों वाला और न्यायपूर्ण समाज बनाने की दिशा में प्रयास कर रहा है। सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन की विचारधारा और सामाजिक न्याय का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *