धौलपुर में सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग को ज्ञापन सौंपा। इसमें 9, 18 और 27 साल की सेवा पर एसीपी लाभ, बकाया एरियर, एम्प्लॉयी आईडी को एसएसओ से जोड़कर आरजीएचएस चिकित्सा सुविधा और रुके वर्दी भत्ते के भुगतान की मांग की गई। यूनियन ने मृतक कर्मचारियों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति और रिटायर हुए कर्मचारियों के बकाया भुगतान व पेंशन मामलों को जल्द निपटाने पर भी जोर दिया। सभापति गिरीश गर्ग ने मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया, जिससे कर्मचारियों में उम्मीद जगी। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील नरवार, छुट्टौ मुखिया, चंदन थनवार, भूरा, आजाद खरे, अजय थनवार, जोनी, जितेंद्र, अशोक और जोगेंद्र समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

