विजय-रश्मिका की मौजूदगी भी नहीं बचा पाई इन फिल्मों की नैया, ‘लाइगर’ से ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ तक नहीं चला जादू, क्या ‘राणाबली’ बदलेगी रिकॉर्ड?

विजय-रश्मिका की मौजूदगी भी नहीं बचा पाई इन फिल्मों की नैया, ‘लाइगर’ से ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ तक नहीं चला जादू, क्या ‘राणाबली’ बदलेगी रिकॉर्ड?

Ranabali Movie: साउथ इंडस्ट्री के एक्टर विजय देवरकोंडा ने ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अलग अंदाज ने उन्हें उनके फैंस के बीच फेमस स्टार बना दिया है। हालांकि, उनके करियर में कई ऐसी फिल्में भी रही हैं, जिनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वे उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। जैसे ‘डियर कॉमरेड’, ‘वर्ल्ड फेमस लवर’, ‘लाइगर’ और ‘द फैमिली स्टार’ जैसी फिल्मों का प्रदर्शन उनके लिए बहुत खराब रहा। अब उनकी फिल्म ‘राणाबली’ को लेकर भी दर्शकों की प्रतिक्रियाएं चर्चा में हैं।

विजय देवरकोंडा की ये 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रहीं फ्लॉप

विजय देवरकोंडा की लोकप्रियता के बाद भी उनकी कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करना पड़ा है। इसमें खास बात ये है कि इनमें कुछ फिल्मों का खूब प्रचार हुआ था, जबकि कुछ से दर्शकों को उनकी पिछली सक्सेसफुल फिल्मों जैसी ही उम्मीदें थीं।

फिल्म रिलीज डेट बजट (अनुमानित) वर्ल्डवाइड कलेक्शन
डियर कॉमरेड 26 जुलाई 2019 25 करोड़ 37 करोड़
वर्ल्ड फेमस लवर 14 फरवरी 2020 35 करोड़ 17 करोड़
लाइगर 25 अगस्त 2022 125 करोड़ 60 करोड़
खुशी 1 सितंबर 2023 50 करोड़ 76 करोड़
द फैमिली स्टार 5 अप्रैल 2024 आधिकारिक तौर पर दावा नहीं 31.39 करोड़

रोमांटिक-ड्रामा के साथ हॉलीवुड का कैमियो भी रहा फेल

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के वजह से चर्चा में थी। फिल्म में प्यार, गुस्से और रिश्तों की मुश्किलों से भरा दिखाया गया था। इसके दूसरे नंबर पर आती है, ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ विजय देवरकोंडा के करियर की निराशाजनक फिल्मों में गिनी जाती है। रोमांटिक ड्रामा होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई। अब तीसरे नंबर पर है, फिल्म ‘लाइगर’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आई थीं। इसके प्रचार में दोनों ने खूब मेहनत की थी।

इतना ही नहीं, हॉलीवुड के फेमस बॉक्सर माइक टायसन के कैमियो ने भी फिल्म को लेकर एक्साइटेमेंट बढ़ा दी थी और विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म के लिए करीब 25 करोड़ रुपये फीस ली थी। हालांकि, बड़े प्रचार और फेमस स्टार की मौजूदगी के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद चौथे नंबर पर है ‘द फैमिली स्टार’ में विजय देवरकोंडा एक बार फिर रोमांटिक-ड्रामा में नजर आए। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये उन्हें सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही। अब आखिरी नंबर पर है, फिल्म ‘किंगडम’ जिससे काफी उम्मीदें जुड़ी थीं। हालांकि, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट के आंकड़े नहीं हैं, इसलिए इसे उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है।

‘खुशी’ रही औसत, अब ‘रणबली’ को लेकर चर्चा

बता दें, स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म को औसत प्रदर्शन वाली फिल्म बताया गया है। फिल्म ‘राणाबली’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं चर्चा में हैं। फिल्म में विजय ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करने वाले योद्धा सिंगनमला बोब्बिली राणाबली की भूमिका निभा रहे हैं। 1854 से 1878 के बीच रायलसीमा में हुई ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लो फिल्म में एक ब्रिटिश अधिकारी के किरदार में नजर आते हैं।

रश्मिका मंदाना ने राणाबली की पत्नी जयाम्मा की भूमिका निभाई है। फिल्म की खास बात ये भी है कि शादी के बाद विजय और रश्मिका पहली बार पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने इसकी कहानी और अभिनय की आलोचना की है। वहीं, कुछ ने विजय और रश्मिका के प्रदर्शन को बेहतर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *