Sorab Bedi delete photos with Delnaz Daruwala: मनोरंजन जगत में इन दिनों फेमस हस्तियों की पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है। हाल ही में अपने रिश्ते को कंफर्म (Official) करने वाले सौरभ बेदी और डेलनाज दारूवाला एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि सौरभ के सोशल मीडिया अकाउंट से डेलनाज के साथ शेयर की गई तस्वीरें अब नजर नहीं आ रही हैं। जिन्हें उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए पोस्ट किया था। तस्वीरों के अचानक गायब होने के बाद से ही इंटरनेट पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है और नेटिजन्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सौरभ बेदी और डलनाज की तस्वीरें हुईं डिलीट?
सोराब और डेलनाज़ ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, तब से सोशल मीडिया पर उनके बीच की उम्र के कथित अंतर को लेकर काफी चर्चा और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही थीं। लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे थे। ऐसे में अचानक से सोशल मीडिया हैंडल से उन खास तस्वीरों का हट जाना इस बात को और हवा दे रहा है कि क्या यह ऑनलाइन होने वाली नकारात्मक बातचीत या ट्रोलिंग का नतीजा है?
हालांकि, सोराब बेदी की तरफ से अभी तक पब्लिकली इस बात का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है कि उन्होंने वे तस्वीरें क्यों हटाई हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स और पैपराजी पेज लगातार उन पुरानी पोस्ट्स और स्क्रीनशॉट को शेयर कर रहे हैं, जो उन्होंने पहले अपलोड किए थे। इस वाकये के बाद फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक है या फिर इस दूरी के पीछे कोई और वजह है।
फैंस और नेटिजन्स की लगातार बढ़ रही है उत्सुकता
सेलिब्रिटी कपल्स के जीवन में होने वाले ऐसे बदलाव अक्सर सोशल मीडिया पर पल-पल की नजर रखने वाले फैंस की उत्सुकता को बढ़ा देते हैं। सोराब और डेलनाज़ के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ लोग उनके इस कदम को सोशल मीडिया की ट्रोलिंग से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दोनों की तरफ से इस पर चुप्पी साधे रखना कई तरह के संदेश दे रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या ये दोनों कलाकार इस वायरल होती चर्चा पर कोई सफाई देते हैं या इस चुप्पी के पीछे की असली वजह जल्द ही सामने आती है।

