वोट चोरी के आरोपों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के बाद अब बिहार समेत कई राज्यों में भी विपक्षी दलों और संगठनों की ओर से विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना में CPM और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात, बैरिकेडिंग निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों को कार्यालय की ओर बढ़ने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा मौके पर वाटर कैनन की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध विपक्षी दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया जा रहा है। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। पटना में प्रस्तावित घेराव को लेकर अब सबकी नजर प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों और पुलिस की तैयारियों पर है। फिलहाल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है। वोट चोरी के आरोपों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के बाद अब बिहार समेत कई राज्यों में भी विपक्षी दलों और संगठनों की ओर से विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना में CPM और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात, बैरिकेडिंग निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों को कार्यालय की ओर बढ़ने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा मौके पर वाटर कैनन की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध विपक्षी दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया जा रहा है। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। पटना में प्रस्तावित घेराव को लेकर अब सबकी नजर प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों और पुलिस की तैयारियों पर है। फिलहाल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है।

