रूस के कामचटका में 7 तीव्रता का भूकंप:पिछले साल यहां सबसे बड़ा भूकंप आया था, सुनामी में गांव बह गया

रूस के कामचटका में 7 तीव्रता का भूकंप:पिछले साल यहां सबसे बड़ा भूकंप आया था, सुनामी में गांव बह गया

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक यह दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 9 बजे) आया। भूकंप 152 किमी की गहराई में आया। फिलहाल वहां सुनामी का खतरा नहीं है। कामचटका प्रशांत महासागर के उस इलाके में है, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। यहां धरती की टेक्टोनिक प्लेटों में हलचल के कारण अक्सर भूकंप आते हैं। इस क्षेत्र में ज्वालामुखी भी बड़ी संख्या में हैं। पिछले साल जुलाई में क्षेत्र के तट के पास 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद आई सुनामी तटीय गांव के एक हिस्से को समुद्र में बहा ले गई थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *