मिशन शक्ति के तहत वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरित:नवरात्र पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी, बुजुर्गों से संवाद कर जाना हाल

मिशन शक्ति के तहत वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरित:नवरात्र पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी, बुजुर्गों से संवाद कर जाना हाल

औरैया में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत औरैया पुलिस ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए वृद्धाश्रम में असहाय और निराश्रित बुजुर्गों को खाद्य सामग्री वितरित की। पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहीं महिलाओं और पुरुषों से संवाद किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना रखने का संदेश दिया। औरैया पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता पर भी जोर दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें सहयोग एवं सम्मान का एहसास कराना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *