जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया मिशन चिट्टा सोना:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, AAP पर आरोप-केजरीवाल-मान ने रेत लूटा

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया मिशन चिट्टा सोना:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, AAP पर आरोप-केजरीवाल-मान ने रेत लूटा

जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने खनन को लेकर नया अभियान शुरू किया है। इसे चिट्टा सोना नाम दिया गया है। पूर्व सीएम और मौजूदा सांसद ने इसका एक वीडियो भी अपने एक्स हेंडल पर शेयर किया। इसमें रात को टिप्पर में जाते हुए चन्नी ने बताया कि वह अवैध खनन की एक साइट पर जा रहे हैं जो दरिया के किनारे हैं।
हम कहां जा रहे हैं, अभी नहीं बताएंगे क्योंकि खनन करने वाले लोग अलर्ट हो जाएंगे। टिप्पर के डाले में बैठकर आधी रात को कई लोगों और मीडिया के साथ चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन की कई तस्वीरें दिखाईं। चन्नी ने दावा किया कि जिस साइट पर वे लोग आए हैं, ये अवैध है।
यहां से डेली सैकड़ों ट्रक रेत के अवैध रूप से निकल रहे हैं। चन्नी ने AAP सरकार पर आरोप लगाया कि भगवंत मान और अरविंदर केजरीवाल रेत को लूटकर खा गए हैं। इस लूट से पंजाब के खजाने को नुकसान पहुंचाया गया है। जानें चन्नी ने वीडियो में क्या कहा…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *