जमुई में 2 दिवसीय गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज:DM नवीन समेत अफसरों ने दी गायकी की प्रस्तुति, ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाया

जमुई में 2 दिवसीय गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज:DM नवीन समेत अफसरों ने दी गायकी की प्रस्तुति, ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाया

जमुई के महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर खेल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज गुरुवार की शाम हुआ। महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन, एसडीओ सौरभ कुमार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, डीटीओ सुनील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय पासवान सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और शाम ढलते ही पूरा मैदान सांस्कृतिक रंगों में रंग गया। पहले दिन का मुख्य आकर्षण रहीं इंडियन आइडल फेम गायिका मुस्कान श्रीवास्तव। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में ‘शंकर बिहारी’ और भक्ति गीतों से समां बांधा। उनके बॉलीवुड और भक्ति गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। अधिकारियों की गायकी रही यादगार गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव में डीएम नवीन के अलावे कई अधिकारियों ने भी अपनी गायकी से समां बांध दिया। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार और डीटीओ सुनील कुमार ने सदाबहार गीत ‘मेरे महबूब क़यामत होगी’ पर शानदार प्रस्तुति दी, तो पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। वहीं जिलाधिकारी नवीन ने जब माइक संभाला और ‘जब कोई बात बिगड़ जाए, तुम देना साथ मेरा ओ हमनवाज़…’ गुनगुनाया तो दर्शक भाव-विभोर हो उठे। डीएम की इस प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। एक प्रशासनिक अधिकारी का यह मानवीय और कलात्मक रूप देख लोग काफी खुश दिखे। कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें…. देश-विदेश में पहचान रखता है गिद्धौर महोत्सव गौरतलब है कि गिद्धौर महोत्सव का इतिहास काफी पुराना है। कभी स्व. दिग्विजय सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री)के समय यह महोत्सव देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखता था और इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होता था। उनके निधन के बाद यह परंपरा बंद हो गई थी, जिसे 2018 में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने फिर से शुरू किया। आज शुक्रवार शाम को महोत्सव के दूसरे दिन ‘वॉयस ऑफ पंजाब’ फेम गायिका हर्षदीप कौर और टीवी कलाकार आरिफ शेख अपनी प्रस्तुति देंगे। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। मंच संचालन एंकर अमित पराशर ने किया। जमुई के महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर खेल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज गुरुवार की शाम हुआ। महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन, एसडीओ सौरभ कुमार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, डीटीओ सुनील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय पासवान सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और शाम ढलते ही पूरा मैदान सांस्कृतिक रंगों में रंग गया। पहले दिन का मुख्य आकर्षण रहीं इंडियन आइडल फेम गायिका मुस्कान श्रीवास्तव। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में ‘शंकर बिहारी’ और भक्ति गीतों से समां बांधा। उनके बॉलीवुड और भक्ति गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। अधिकारियों की गायकी रही यादगार गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव में डीएम नवीन के अलावे कई अधिकारियों ने भी अपनी गायकी से समां बांध दिया। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार और डीटीओ सुनील कुमार ने सदाबहार गीत ‘मेरे महबूब क़यामत होगी’ पर शानदार प्रस्तुति दी, तो पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। वहीं जिलाधिकारी नवीन ने जब माइक संभाला और ‘जब कोई बात बिगड़ जाए, तुम देना साथ मेरा ओ हमनवाज़…’ गुनगुनाया तो दर्शक भाव-विभोर हो उठे। डीएम की इस प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। एक प्रशासनिक अधिकारी का यह मानवीय और कलात्मक रूप देख लोग काफी खुश दिखे। कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें…. देश-विदेश में पहचान रखता है गिद्धौर महोत्सव गौरतलब है कि गिद्धौर महोत्सव का इतिहास काफी पुराना है। कभी स्व. दिग्विजय सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री)के समय यह महोत्सव देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखता था और इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होता था। उनके निधन के बाद यह परंपरा बंद हो गई थी, जिसे 2018 में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने फिर से शुरू किया। आज शुक्रवार शाम को महोत्सव के दूसरे दिन ‘वॉयस ऑफ पंजाब’ फेम गायिका हर्षदीप कौर और टीवी कलाकार आरिफ शेख अपनी प्रस्तुति देंगे। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। मंच संचालन एंकर अमित पराशर ने किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *