कैमूर में गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:साथी घायल; ट्रॉमा सेंटर रेफर, विधायक सतीश सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

कैमूर में गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:साथी घायल; ट्रॉमा सेंटर रेफर, विधायक सतीश सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

कैमूर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना ससौंणा-मुखराव पथ पर मथुआ मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान संतोष शर्मा के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान राकेश पांडेय के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संतोष शर्मा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने संतोष शर्मा को मृत घोषित कर दिया। राकेश पांडेय की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार से मिले विधायक रामगढ़ विधायक सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने ढांढस बंधाया और प्रशासन से सरकारी मदद व मुआवजा देने की बात कही। विधायक ने घायल राकेश पांडेय के जल्द ठीक होने की भी कामना की। कैमूर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना ससौंणा-मुखराव पथ पर मथुआ मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान संतोष शर्मा के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान राकेश पांडेय के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संतोष शर्मा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने संतोष शर्मा को मृत घोषित कर दिया। राकेश पांडेय की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार से मिले विधायक रामगढ़ विधायक सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने ढांढस बंधाया और प्रशासन से सरकारी मदद व मुआवजा देने की बात कही। विधायक ने घायल राकेश पांडेय के जल्द ठीक होने की भी कामना की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *