समस्तीपुर में पिकअप ड्राइवर की हत्या:गाड़ी पर मिर्च लोड था, लूटपाट के दौरान गोली मारने की आशंका; यूपी का रहने वाला था

समस्तीपुर में पिकअप ड्राइवर की हत्या:गाड़ी पर मिर्च लोड था, लूटपाट के दौरान गोली मारने की आशंका; यूपी का रहने वाला था

समस्तीपुर में गुरुवार रोत पिकअप ड्राइवर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुलेट पंजरे में लगी है। गाड़ी पर मिर्च लोड था। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर वारदात की आशंका जताई जा रही है। मृतक उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला का रहने वाला था। घटना विभूतिपुर-रोसड़ा मार्ग की है। ग्रामीण श्यामसुंदर कमल ने बताया कि सुबह 4:00 बजे गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली की बूढ़ी गंडक पुल के बाग हत्या हुई। रोड पर जाम लगा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद गाड़ी को साइड कराया, तब जाकर यातायात बहाल हुआ। लूटपाट की जताई आशंका ग्रामीण विनोद राय ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। देखा कि सलखन्नी चौक के पास जाम लगा हुआ है। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आशंका है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने अपराधियों ने उसे गोली मारी है। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिंह कि पिकअप ड्राइवर की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। समस्तीपुर में गुरुवार रोत पिकअप ड्राइवर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुलेट पंजरे में लगी है। गाड़ी पर मिर्च लोड था। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर वारदात की आशंका जताई जा रही है। मृतक उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला का रहने वाला था। घटना विभूतिपुर-रोसड़ा मार्ग की है। ग्रामीण श्यामसुंदर कमल ने बताया कि सुबह 4:00 बजे गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली की बूढ़ी गंडक पुल के बाग हत्या हुई। रोड पर जाम लगा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद गाड़ी को साइड कराया, तब जाकर यातायात बहाल हुआ। लूटपाट की जताई आशंका ग्रामीण विनोद राय ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। देखा कि सलखन्नी चौक के पास जाम लगा हुआ है। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आशंका है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने अपराधियों ने उसे गोली मारी है। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिंह कि पिकअप ड्राइवर की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *