लुधियाना में फैक्ट्री अकाउंटेंट से 2 लाख रुपये की लूट:बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेरा, हथियार की नोक पर छीना बैग

लुधियाना में फैक्ट्री अकाउंटेंट से 2 लाख रुपये की लूट:बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेरा, हथियार की नोक पर छीना बैग

लुधियाना में लूट की वारदात सामने आई है। बहादुरके रोड स्थित फैक्ट्री के अकाउंटेंट से मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाश 2 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई, जब अकाउंटेंट फैक्ट्री से नकदी लेकर अपनी फैक्ट्री की ओर जा रहा था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रहे है। थाना जोधेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री से 50 मीटर पीछे हुई वारदात पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह ठुकराल फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड, बहादुरके रोड, लुधियाना में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता है। 1 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:10 बजे वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर K.M स्कवायर फैक्ट्री से 2 लाख रुपये नकद लेकर अपनी फैक्ट्री की ओर जा रहा था। नकदी से भरा बैग उसने मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी पर रखा हुआ था। जब वह अपनी फैक्ट्री से करीब 50 मीटर पीछे पहुंचा, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसे हथियार दिखाकर धमकाया और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज किया केस शिकायत के आधार पर थाना जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है। सब-इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह मामले की जांच कर रहे है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *