प्रयागराज से गुजरात के लिए मिलेगी सुपरफास्ट ट्रेन:25 अक्टूबर से चलेगी वलसाड–प्रयागराज स्पेशल,कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

प्रयागराज से गुजरात के लिए मिलेगी सुपरफास्ट ट्रेन:25 अक्टूबर से चलेगी वलसाड–प्रयागराज स्पेशल,कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

त्योहारी सीजन में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और गुजरात के वलसाड के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04189/04190 प्रयागराज–वलसाड–प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक दोनों दिशाओं में कुल 6-6 फेरों में चलेगी। कब और कहां से चलेगी गाड़ी संख्या 04189 प्रयागराज–वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से शाम 6:10 बजे रवाना होकर अगले दिन यानी सोमवार को शाम 6:00 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04190 वलसाड–प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 26 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन वलसाड से रात 8:00 बजे छूटकर अगले दिन मंगलवार को रात 7:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। किन स्टेशनों पर रुकेगी प्रयागराज से चलने वाली ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पालधी, अमलनेर, नंदुरबार, व्यारा, भेस्तान और नवसारी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। पर्यटन और धार्मिक यात्रा रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से जुड़े यात्रियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। मार्ग में मैहर का मां शारदा मंदिर, जबलपुर का भेड़ाघाट व धुआंधार जलप्रपात, ओंकारेश्वर तथा गुजरात के नवसारी और वलसाड क्षेत्र शामिल हैं। 21 कोच रहेंगे उपलब्ध इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें एसएलआर/डी-2, 6 एसजी कोच, 12 जीएससीएन कोच और 1 एसीसीएन कोच शामिल हैं। त्योहारों के दौरान टिकट की कमी और भीड़भाड़ से जूझ रहे यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बड़ी राहत होगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि आरक्षण और नवीनतम समय-सारिणी की जानकारी IRCTC वेबसाइट, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा नजदीकी पीआरएस काउंटर से अवश्य जांच लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *