नाली सफाई और स्ट्रीट लाइट ठीक होने से मिली राहत:पार्षद दानिश खान बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; सड़क के गड्ढे, कचरा और खराब सड़क की शिकायतें बरकरार

नाली सफाई और स्ट्रीट लाइट ठीक होने से मिली राहत:पार्षद दानिश खान बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; सड़क के गड्ढे, कचरा और खराब सड़क की शिकायतें बरकरार

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 77 के पार्षद दानिश खान बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ करोंद स्थित जैन कॉलोनी निवासी संतोष सेन ने जैन धर्मेंद्र की दुकान के पास माता जी की प्रतिमा से करीब 10 कदम दूर नाली में कचरा जमा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि नाली कचरे से भरी होने के कारण दुर्गंध फैलती रहती है। लोगों को माता जी के दर्शन करने जाने के लिए नाक बंद करके निकलना पड़ता है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 77 के पार्षद दानिश खान ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान स्ट्रीट लाइट की समस्या उठाने पर हेमू बंसल बनें ‘सिविक हिरो’ लिंक रोड नंबर-2 पर वन भवन के सामने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत हेमू बंसल ने दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि पिछले 4-5 दिनों से लाइट बंद पड़ी थी। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद नगर निगम के संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर स्ट्रीट लाइट ठीक कराई। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। कचरा, जलभराव और खराब सड़कों से परेशान भोपालवासी सर्वधर्म कॉलोनी: सड़क पर गड्ढे और कचरे का ढेर कोलार रोड स्थित सर्वधर्म कॉलोनी में सड़क पर गड्ढे और कचरा जमा होने की शिकायत नीरज नामदेव ने दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। वाहनों के निकलने पर पानी और कीचड़ के छींटे लोगों के कपड़ों पर पड़ते हैं। इसके अलावा सड़क किनारे कचरे का ढेर भी लगा रहता है। शाहपुरा: मनीषा मार्केट से बंसल अस्पताल तक सड़क खोदकर छोड़ी शाहपुरा स्थित मनीषा मार्केट रोड पर सड़क की खराब स्थिति को लेकर चंद्रकांत सोनी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि मनीषा मार्केट रोड से बंसल अस्पताल तक सड़क का एक हिस्सा 2 अक्टूबर से खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और पत्थर पड़े होने से धूल उड़ती रहती है। दोपहिया वाहन चालक पत्थरों के कारण गिर रहे हैं। कस्तूरबा नगर: सड़क किनारे कचरे का ढेर, सफाई की जरूरत चेतक ब्रिज के पास कस्तूरबा नगर निवासी अभिषेक मालवीय ने बी-88 क्षेत्र में कचरा जमा होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सड़क किनारे बड़ी मात्रा में कचरा फैला हुआ है। इससे क्षेत्र में गंदगी बनी हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेहरू नगर: हॉस्टल के सामने कचरा, आवारा पशु फैला रहे गंदगी नेहरू नगर स्थित बॉयज हॉस्टल के सामने सड़क के कोने पर कचरा जमा होने की शिकायत ऋत्विक त्रिपाठी ने दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि यहां लंबे समय से कचरा पड़ा हुआ है। कचरे के आसपास आवारा पशु भी पहुंच रहे हैं, जिससे गंदगी और फैल रही है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके की समस्या फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन अपडेट कर सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी, वह सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और शिकायतकर्ता को एप के जरिए समाधान की जानकारी भी दे सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक रियल-टाइम पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इससे लोग सीधे अपनी बात रख सकेंगे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *