नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक ने किया सुसाइड:कोर्ट में पहली पेशी के बाद घर लौटकर लगाया फंदा, भाई को कई बार किए थे कॉल

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक ने किया सुसाइड:कोर्ट में पहली पेशी के बाद घर लौटकर लगाया फंदा, भाई को कई बार किए थे कॉल

दौसा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 21 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। बुधवार को कोर्ट में पहली पेशी के बाद घर लौटकर बिजली के तार से फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर दौसा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। आरोपी युवक की कोर्ट में थी पहली पेशी पुलिस ने बताया- युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था। इस मामले में जांच के बाद 20 अगस्त 2026 को चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई थी। बुधवार को पॉक्सो कोर्ट में पेशी के बाद वह घर लौट आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को उतारा शाम करीब 7:30 बजे पीसीआर से गांव में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि सचिन अपने कमरे में बिजली के तार से बने फंदे पर लटका मिला। शव को उतारकर दौसा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फंदा लगाने से पहले भाई को किए थे कॉल फंदा लगाने से पहले बार-बार अपने बड़े भाई को फोन कर रहा था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *