सरोजनीनगर में शुक्रवार को 6 घंटे बिजली बंद रहेगी:सड़क चौड़ीकरण के कारण नादरगंज पावर हाउस से जुड़े कई इलाकों में असर पड़ेगा

सरोजनीनगर में शुक्रवार को 6 घंटे बिजली बंद रहेगी:सड़क चौड़ीकरण के कारण नादरगंज पावर हाउस से जुड़े कई इलाकों में असर पड़ेगा

लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार को बिजली सप्लाई 6 घंटे बंद रहेगी। यह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। एलडीए सड़क चौड़ीकरण का काम करा रहा है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। नादरगंज पावर हाउस से जुड़े 33/11 केवी उपकेंद्र के 11 केवी गौरी, सरोजनीनगर और बेहटवा फीडरों पर शटडाउन रहेगा। सड़क चौड़ीकरण का काम टीएस मिश्रा फ्लाईओवर ब्रिज से नादरगंज पुलिस चौकी तक चलेगा। इससे सरोजनीनगर, हाउसिंग सोसाइटी, बेहटवा गांव, अमौसी स्टेशन रोड, अनौरा गांव, गौरी, चौहान पुरम, हनुमानपुरी, भूमि विहार और औद्योगिक क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में बिजली पर असर पड़ेगा। नादरगंज पावर हाउस के जूनियर इंजीनियर दिनकर यादव ने बताया कि काम के लिए बिजली बंद करना जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए खेद जताया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *