पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एनडीए उम्मीदवार डॉ. एनके यादव के समर्थन में एक बैठक की। यह बैठक पूर्णिया जिला कार्यालय में हुई, जिसमें कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए रणनीति बनाई गई। एनडीए नेताओं ने आने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव में राज्य की सभी आठ एमएलसी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों और रोजगार के अवसरों को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। बैठक के दौरान बिहार सह प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने संयुक्त रूप से मीडिया संबोधित किया।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार के सह प्रभारी रोहन गुप्ता ने कहा कि बिहार में सभी आठ एमएलसी चुनावों में एनडीए प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने बताया कि पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार और नवगछिया जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई है। सभी कार्यकर्ताओं ने जीत का संकल्प लिया है। 72,800 से अधिक लोगों को मिली नौकरी
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल ने डॉ. एनके यादव की जीत को पक्का बताया। स्नातकों के रोजगार से जुड़े सवाल पर बोलते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने डॉ. एनके यादव के पिछले कार्यों और भविष्य के संकल्प का विवरण साझा किया । मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. एनके यादव ने अपने पिछले कार्यकाल के 6 वर्षों में क्षेत्र के 72,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। और आगामी 6 वर्षों में डॉ. एनके यादव स्टाम्प पेपर पर लिखकर 50,000 स्नातकों को रोजगार दिलाने का काम करेंगे। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए मंत्री दिलीप जयसवाल ने कहा कि अन्य पार्टियां केवल 5,000 या 10,000 नौकरियों की बात कर खुदरा राजनीति कर रही हैं, जबकि एनडीए और डॉ. एनके यादव थोक स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
विकास और युवा भविष्य पर फोकस मंत्री दिलीप जायसवाल ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशन और सम्राट चौधरी के सहयोग से बिहार लगातार समृद्धि और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के अवसरों के कारण ही स्नातक मतदाता भारी बहुमत से एनडीए के पक्ष में मतदान करेंगे। पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एनडीए उम्मीदवार डॉ. एनके यादव के समर्थन में एक बैठक की। यह बैठक पूर्णिया जिला कार्यालय में हुई, जिसमें कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए रणनीति बनाई गई। एनडीए नेताओं ने आने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव में राज्य की सभी आठ एमएलसी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों और रोजगार के अवसरों को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। बैठक के दौरान बिहार सह प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने संयुक्त रूप से मीडिया संबोधित किया।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार के सह प्रभारी रोहन गुप्ता ने कहा कि बिहार में सभी आठ एमएलसी चुनावों में एनडीए प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने बताया कि पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार और नवगछिया जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई है। सभी कार्यकर्ताओं ने जीत का संकल्प लिया है। 72,800 से अधिक लोगों को मिली नौकरी
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल ने डॉ. एनके यादव की जीत को पक्का बताया। स्नातकों के रोजगार से जुड़े सवाल पर बोलते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने डॉ. एनके यादव के पिछले कार्यों और भविष्य के संकल्प का विवरण साझा किया । मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. एनके यादव ने अपने पिछले कार्यकाल के 6 वर्षों में क्षेत्र के 72,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। और आगामी 6 वर्षों में डॉ. एनके यादव स्टाम्प पेपर पर लिखकर 50,000 स्नातकों को रोजगार दिलाने का काम करेंगे। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए मंत्री दिलीप जयसवाल ने कहा कि अन्य पार्टियां केवल 5,000 या 10,000 नौकरियों की बात कर खुदरा राजनीति कर रही हैं, जबकि एनडीए और डॉ. एनके यादव थोक स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
विकास और युवा भविष्य पर फोकस मंत्री दिलीप जायसवाल ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशन और सम्राट चौधरी के सहयोग से बिहार लगातार समृद्धि और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के अवसरों के कारण ही स्नातक मतदाता भारी बहुमत से एनडीए के पक्ष में मतदान करेंगे।