औरंगाबाद में गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने नेतृत्व किया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम नागरिकों को शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत रमेश चौक से हुई। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का काफिला मस्जिद, महावीर मंदिर, नवाडीह, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क, बराटपुर, धर्मशाला और टिकरी रोड होते हुए बाइपास तक पहुंचा। इसके बाद फ्लैग मार्च फिर से रमेश चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से दुर्गा पूजा को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। भीड़ वाले इलाके में सतर्कता दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन स्थलों पर आवश्यकतानुसार दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और आम नागरिकों को आवागमन सहित अन्य जरूरी गतिविधियों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। संयुक्त फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अपनी तत्परता का संदेश भी दिया। डीएम और एसपी ने नागरिकों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने आम नागरिकों से विशेष रूप से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मिलने वाली अपुष्ट सूचनाओं को बिना सत्यापन के साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में आम जनता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी समुदायों के लोगों से आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाए रखने की अपील की गई है। संयुक्त फ्लैग मार्च में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) उपेंद्र पंडित, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। औरंगाबाद में गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने नेतृत्व किया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम नागरिकों को शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत रमेश चौक से हुई। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का काफिला मस्जिद, महावीर मंदिर, नवाडीह, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क, बराटपुर, धर्मशाला और टिकरी रोड होते हुए बाइपास तक पहुंचा। इसके बाद फ्लैग मार्च फिर से रमेश चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से दुर्गा पूजा को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। भीड़ वाले इलाके में सतर्कता दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन स्थलों पर आवश्यकतानुसार दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और आम नागरिकों को आवागमन सहित अन्य जरूरी गतिविधियों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। संयुक्त फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अपनी तत्परता का संदेश भी दिया। डीएम और एसपी ने नागरिकों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने आम नागरिकों से विशेष रूप से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मिलने वाली अपुष्ट सूचनाओं को बिना सत्यापन के साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में आम जनता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी समुदायों के लोगों से आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाए रखने की अपील की गई है। संयुक्त फ्लैग मार्च में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) उपेंद्र पंडित, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

