बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में 70 वर्षीय महिला मोरी देवी की मौत हो गई, जबकि 6 साल के बालक समेत 3 लोग घायल हो गए। घटना राजा पोखर के समीप हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। मंदार से घर लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, झारखंड के गोड्डा जिले के पोरैयाहाट थाना क्षेत्र के सिमराकोला निवासी दुखी सिंह की पत्नी मोरी देवी, राजकुमार सिंह की पत्नी 45 वर्षीय कौशल्या देवी और उनका 6 वर्षीय नाती लव कुमार, पिता तिलक सिंह, मंदार स्थित पापहरिणी सरोवर से घर लौट रहे थे। तीनों महाराणा हाट के समीप पंडा टोला निवासी स्वर्गीय जलधर झा के बेटे रविकांत झा के ऑटो में सवार थे। इसी दौरान राजा पोखर के पास चालक का ऑटो से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया हादसे में गंभीर रूप से घायल मोरी देवी को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार संजय सुमन ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में लव कुमार समेत तीन लोग घायल हुए। अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऑटो जब्त, दुर्घटना की जांच जारी बौंसी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में 70 वर्षीय महिला मोरी देवी की मौत हो गई, जबकि 6 साल के बालक समेत 3 लोग घायल हो गए। घटना राजा पोखर के समीप हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। मंदार से घर लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, झारखंड के गोड्डा जिले के पोरैयाहाट थाना क्षेत्र के सिमराकोला निवासी दुखी सिंह की पत्नी मोरी देवी, राजकुमार सिंह की पत्नी 45 वर्षीय कौशल्या देवी और उनका 6 वर्षीय नाती लव कुमार, पिता तिलक सिंह, मंदार स्थित पापहरिणी सरोवर से घर लौट रहे थे। तीनों महाराणा हाट के समीप पंडा टोला निवासी स्वर्गीय जलधर झा के बेटे रविकांत झा के ऑटो में सवार थे। इसी दौरान राजा पोखर के पास चालक का ऑटो से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया हादसे में गंभीर रूप से घायल मोरी देवी को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार संजय सुमन ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में लव कुमार समेत तीन लोग घायल हुए। अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऑटो जब्त, दुर्घटना की जांच जारी बौंसी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

