पटना में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर नाव हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की। कौटिल्य नगर आवास पर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। लालू प्रसाद यादव ने परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने हादसे को दिल दहला देने वाला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुलाकात की तस्वीरें… ‘वहां पीढ़ियां खत्म हो गईं’, तेजस्वी ने की निष्पक्ष जांच की मांग हादसे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, ‘यह बहुत दिल दहला देने वाली घटना है। ऐसा किसी परिवार के साथ नहीं होना चाहिए। वहां पीढ़ियां खत्म हो गई हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।’ तेजस्वी ने कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखेंगे। उन्होंने बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘7 हत्या के मुकदमे वाले व्यक्ति मुख्यमंत्री बने हैं, बिहार में अपराध बेलगाम होगा ही। जानिए पूरी घटना बिहार के वैशाली जिले अंतर्गत राघोपुर दियारा क्षेत्र में मंगलवार रात नाव पलट गई, जिसमें 13 बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और बचाए गए बच्चों के बयानों के अनुसार, यह हादसा नाव में छेद होने, ओवरलोडिंग और उसमें तेजी से पानी भरने के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पर लगभग 25 लोग सवार थे। नाव पलटने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच कुछ लोग पानी में कूद गए, जबकि कई लोग नाव के नीचे दब गए। अंधेरे के कारण लोगों को बचाने में ज्यादा परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने मोटी लकड़ी में रस्सी बांध कर या खाट के सहारे शवों को निकाला। रेस्क्यू टीम के लेट पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है। पटना में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर नाव हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की। कौटिल्य नगर आवास पर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। लालू प्रसाद यादव ने परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने हादसे को दिल दहला देने वाला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुलाकात की तस्वीरें… ‘वहां पीढ़ियां खत्म हो गईं’, तेजस्वी ने की निष्पक्ष जांच की मांग हादसे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, ‘यह बहुत दिल दहला देने वाली घटना है। ऐसा किसी परिवार के साथ नहीं होना चाहिए। वहां पीढ़ियां खत्म हो गई हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।’ तेजस्वी ने कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखेंगे। उन्होंने बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘7 हत्या के मुकदमे वाले व्यक्ति मुख्यमंत्री बने हैं, बिहार में अपराध बेलगाम होगा ही। जानिए पूरी घटना बिहार के वैशाली जिले अंतर्गत राघोपुर दियारा क्षेत्र में मंगलवार रात नाव पलट गई, जिसमें 13 बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और बचाए गए बच्चों के बयानों के अनुसार, यह हादसा नाव में छेद होने, ओवरलोडिंग और उसमें तेजी से पानी भरने के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पर लगभग 25 लोग सवार थे। नाव पलटने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच कुछ लोग पानी में कूद गए, जबकि कई लोग नाव के नीचे दब गए। अंधेरे के कारण लोगों को बचाने में ज्यादा परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने मोटी लकड़ी में रस्सी बांध कर या खाट के सहारे शवों को निकाला। रेस्क्यू टीम के लेट पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है।

