बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस दमन के खिलाफ भाकपा माले ने जमुई कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधते हुए दलितों, गरीबों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। सभा की अध्यक्षता बासुदेव राय ने की। 32 महिलाओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि बिहार में चोरी, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने में सरकार नाकाम है। उन्होंने कमजोर वर्गों के खिलाफ सामंती ताकतों और पुलिस का दमन बढ़ा है। सिंह ने पटना के पुनपुन में शराबबंदी के नाम पर 32 महिलाओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने पुलिस पर दो लोगों की मौत, रवि कुमार की आत्महत्या और बेतिया में दिलशाद की पुलिस हिरासत में मौत का आरोप लगाया। जिला सचिव शंभू शरण सिंह ने गया में मुशहर समुदाय के उत्पीड़न, सज्जन मांझी और कांति देवी की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने इन मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस दमन के खिलाफ भाकपा माले ने जमुई कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधते हुए दलितों, गरीबों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। सभा की अध्यक्षता बासुदेव राय ने की। 32 महिलाओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि बिहार में चोरी, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने में सरकार नाकाम है। उन्होंने कमजोर वर्गों के खिलाफ सामंती ताकतों और पुलिस का दमन बढ़ा है। सिंह ने पटना के पुनपुन में शराबबंदी के नाम पर 32 महिलाओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने पुलिस पर दो लोगों की मौत, रवि कुमार की आत्महत्या और बेतिया में दिलशाद की पुलिस हिरासत में मौत का आरोप लगाया। जिला सचिव शंभू शरण सिंह ने गया में मुशहर समुदाय के उत्पीड़न, सज्जन मांझी और कांति देवी की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने इन मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

