पुलिस ने 2 पूजा पंडालों से DJ जब्त किए:शेखपुरा में DJ बजाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने 2 पूजा पंडालों से DJ जब्त किए:शेखपुरा में DJ बजाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

शेखपुरा में दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने दो पूजा पंडालों पर छापेमारी कर 2 डीजे का सामान जब्त कर लिया। यह छापेमारी अस्थाना और अंबारी गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में की गई। इसका नेतृत्व शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी, सब इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार और जय कुमार यादव ने किया। थाना क्षेत्र में कहीं भी डीजे नहीं बजेगा इस बाबत थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई शेखपुरा एसपी हिमांशु के सख्त निर्देश पर हुई है। उन्होंने साफ किया कि दुर्गा पूजा, दशहरा मेला और प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना क्षेत्र में कहीं भी डीजे नहीं बजेगा। थाना क्षेत्र सभी से सहयोग की अपील सभी पूजा समितियों और डीजे संचालकों को पहले ही इस बारे में चेतावनी दी जा चुकी है। अगर किसी पूजा समिति ने आदेश का उल्लंघन कर डीजे बजाया, तो डीजे जब्त करने के साथ ही डीजे संचालक, पूजा समिति के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना क्षेत्र सभी से सहयोग की अपील की। शेखपुरा में दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने दो पूजा पंडालों पर छापेमारी कर 2 डीजे का सामान जब्त कर लिया। यह छापेमारी अस्थाना और अंबारी गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में की गई। इसका नेतृत्व शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी, सब इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार और जय कुमार यादव ने किया। थाना क्षेत्र में कहीं भी डीजे नहीं बजेगा इस बाबत थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई शेखपुरा एसपी हिमांशु के सख्त निर्देश पर हुई है। उन्होंने साफ किया कि दुर्गा पूजा, दशहरा मेला और प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना क्षेत्र में कहीं भी डीजे नहीं बजेगा। थाना क्षेत्र सभी से सहयोग की अपील सभी पूजा समितियों और डीजे संचालकों को पहले ही इस बारे में चेतावनी दी जा चुकी है। अगर किसी पूजा समिति ने आदेश का उल्लंघन कर डीजे बजाया, तो डीजे जब्त करने के साथ ही डीजे संचालक, पूजा समिति के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना क्षेत्र सभी से सहयोग की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *