दिव्यांश का मॉडल देश के टॉप 60 में चुना गया:यूपी के परिषदीय विद्यालयों से अकेला, जापान यात्रा की भी संभावना

दिव्यांश का मॉडल देश के टॉप 60 में चुना गया:यूपी के परिषदीय विद्यालयों से अकेला, जापान यात्रा की भी संभावना

औरैया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बैहारी, भाग्यनगर के छात्र दिव्यांश ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इंस्पायर अवार्ड्स-मानक योजना के 12वें राष्ट्रीय आयोजन में देश के शीर्ष 60 मॉडलों में दिव्यांश का मॉडल चुना गया है। उत्तर प्रदेश के शीर्ष पांच मॉडलों में भी उसका चयन हुआ है। खास बात यह है कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों से सिर्फ दिव्यांश के मॉडल को ही जगह मिली है। दिव्यांश की इस सफलता से विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक खुश हैं। उसने साबित किया है कि सरकारी स्कूलों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यह योजना छात्रों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता बढ़ाने के लिए है। इस उपलब्धि के बाद दिव्यांश के जापान की शैक्षिक यात्रा पर जाने की संभावना भी बढ़ गई है। इससे उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक तकनीक और शिक्षण पद्धतियों को समझने का मौका मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *