चचेरे भाई का हत्यारा निकला खुद फरियादी:जमीन विवाद में की थी हत्या, पुलिस को गुमराह करने रची थी कहानी

चचेरे भाई का हत्यारा निकला खुद फरियादी:जमीन विवाद में की थी हत्या, पुलिस को गुमराह करने रची थी कहानी

आलीराजपुर जिले की सोण्डवा पुलिस ने करीब दो साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा किया है। इस मामले में मृतक का चचेरा भाई वालसिंह सोलंकी ही मुख्य साजिशकर्ता और हत्यारा निकला। उसने जमीन विवाद के चलते अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। गोलाबयडी पहाड़ी पर मिला था शव
पुलिस को 1 फरवरी 2025 को ग्राम बयडिया की गोलाबयडी पहाड़ी पर दशरिया पिता रिछडिया (50) का शव मिला था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। वालसिंह ने खुद फरियादी बनकर जानकी, पेरली और इकराम पर हत्या का शक जताया था। संदेह होने पर हुई पूछताछ, कबूला गुनाह पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। संदेह होने पर वालसिंह से पूछताछ हुई। उसने जमीन विवाद में दशरिया की हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां आज उसे जेल भेज दिया गया। मामले के खुलासे में सोण्डवा पुलिस और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *